गुना नगर: कैंट: ₹500 के विवाद में दोस्त - दोस्त का बना दुश्मन, पेट में 5 बार चाकू घोंपा; हालत गंभीर,आरोपी गिरफ्तार
गुना के कैंट थाना क्षेत्र में ₹500 के विवाद में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। 13 जून की रात मुक्तिधाम के पास आरोपी भूरा रघुवंशी ने 20 वर्षीय सौम्य करोसिया को फोन कर बुलाया और विवाद के दौरान उसके पेट में चाकू से पांच वार कर दिए। गंभीर हालत में सौम्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार