मंडी: बल्ह में 11 नवंबर को सीएम की जनसभा के लिए पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से तैयारियों पर की चर्चा
Mandi, Mandi | Nov 2, 2025 बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को डडौर में हुई। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में आगामी 11 नवंबर को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में होने वाली मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जनसभा की तैयारियों पर चर्चा की गई।इस दौरान पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।