गिरिडीह: भाजपा युवा मोर्चा और जिला कमेटी के द्वारा डीसी ऑफिस के गेट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया गया पुतला दहन।
भाजपा युवा मोर्चा और जिला कमेटी के तत्वाधान में शनिवार को डीसी ऑफिस के गेट राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।रांची में शुक्रवार को हुवे युवा आक्रोश रैली में लाठी चार्ज के विरोध में यह करवाई की गई।इसके पहले सैकड़ो की संख्या में भाजपाई पपरवाटांड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए।