गाण्डेय: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए गांडेय में कार्यशाला का आयोजन
Gandey, Giridih | Apr 17, 2026
अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु कार्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे से गांडेय प्रखंड कार्यालय सभागार में अंचल अधिकारी मो० हुसैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अक्षय तृतीया के दौरान संभावित बाल विवाह की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।