धमतरी: MLA ओंकार साहू ने सारंगपुरी में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया, बरसात के दौरान वैकल्पिक मार्ग बनाने के दिए निर्देश
धमतरी जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कोलयारी–खरेंगा–दोनर मार्ग स्थित सारंगपुरी में निर्माणाधीन पुल पर आवागमन बाधित हो गया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही धमतरी विधायक ओंकार साहू ने निर्माणाधीन पुल स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।