ब्यावरा: ब्यावरा सिटी पुलिस ने अनाज मंडी में चोरी के 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने शनिवार को शाम 6:00 बजे करीब प्रेस नोट जारी कर बताया कि ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में 30 अप्रैल की रात्रि को बने गोदाम में धनिया की पांच बोरी चोरी करने वाले सात आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर शाम 5:00 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।