जौनपुर: पुलिस अधीक्षक ने 10 अधिकारियों का किया तबादला, कानून-व्यवस्था सुधारने की कवायद जारी
जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। मंगलवार की। दोपहर करीब 12 बजे जारी आदेश के तहत चार निरीक्षकों और छह उप-निरीक्षकों समेत कुल 10 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।