कामिका एकादशी पर श्री वृंदावन धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
#shreemadbhagwatkatha #udaiiur
तीतरडी के आजाद विहार श्रेत्र स्थित श्री वृंदावन धाम में रविवार को श्रावण कृष्ण एकादशी- कामिका एकादशी पर प्रातःकालीन आरती के साथ ही श्री राधे रानी- ठाकुर जी के दर्शन को भक्तों का सैलाब आश्रम आना शुरू हुआ। यह क्रम रात्रि तक चला। भक्तों द्वारा ठाकुर जी का विविध प्रकार से पूजन किया गया। आश्रम पीठाधीश्वर संत श्री कृष्णानंद जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकिर्तन किया। सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
Girwa, Udaipur | Aug 9, 2026