सदर: प्रयागराज: लापरवाही बरतने के आरोप में SSI कोतवाली और चौकी इंचार्ज को किया गया निलंबित
Sadar, Allahabad | Jun 3, 2026
करोड़पति परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मां-बाप और बहन की हत्या बेटे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों ने घर से डेढ़ करोड़ रुपए के गहने लूटे। फिर गहनों के बंटवारे को लेकर उनके बीच आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोस्त ने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही बरतने के आरोप में दो को निलंबित कर दिया है