हुसैनाबाद: पत्रकार मंच का पुनर्गठन: नई टीम के साथ आवाज होगी और भी मजबूत
हुसैनाबाद : शहर के थाना चौक (आंबेडकर चौक) स्थित रुद्रा होटल के सभागार में रविवार दोपहर को प्रगतिशील पत्रकार मंच की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सैयद नौशाद ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र प्रसाद ने किया। बैठक में पत्रकारों के हित, एकजुटता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी...