घोड़ाडोंगरी: विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का जनसंपर्क दौरा: कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समाधान किया
गुरुवार शाम लगभग 6 बजे क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे सारणी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।