मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
Munger, Munger | Mar 22, 2025 बिहार सरकार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां शनिवार दोपहर 1:00 शास्त्री नगर स्थित मुंगेर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। उनका चौपर जैसे ही विश्वविद्यालय परिसर के समीप लैंड किया ।तभी मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति संजय कुमार डीएम अवनीश कुमार सिंह एसपी सैयद इमरान मसूद ने आगे बढ़कर स्वागत किया।