सूरजपुर: 26 अप्रैल को होगी मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 9:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को राज्य के 16 जिलों में आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की।