मंझनपुर: चायल में हनुमान चालीसा के लाउडस्पीकर पर बवाल, कोचिंग संचालक समेत 3 नामजद पर केस, मंझनपुर में एएसपी ने दी जानकारी
पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे में मंदिर में बज रहे हनुमान चालीसा के लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कोचिंग संचालक समेत तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ने जानकारी दी