गाजीपुर: एससी-एसटी केस में सुलह नहीं तो फसल पर हमला! मच्छटी में दलित बस्ती की मिर्च की फसल उखाड़ने का आरोप
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना भांवरकोल क्षेत्र के मच्छटी गांव में दलित बस्ती की मिर्च की फसल उखाड़ने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर गांव में चर्चा तेज है। आरोप है कि एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में सुलह न होने के बाद फसल को निशाना बनाया गया।
मच्छटी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय राम की ओर से इस मामले को उठाया गया है। आरोपों के मुताबिक, दलित बस्ती के लोगों की मिर्च की फसल उखाड़कर नुकसान पहुंचाया गया। घटना के पीछे पुराने विवाद और एससी-एसटी मामले में सुलह का दबाव होने की आशंका जताई जा रही है। UP Police Dig Varanasi Range PMO India Suneel Singh Yadav
हालांकि, घटना के संबंध में संबंधित पक्षों का विस्तृत बयान और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है। मामले में निष्पक्ष जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
अब सवाल यह है कि क्या दलित परिवारों की फसल को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा?#Ghazipur #भांवरकोल #मच्छटी #SCSTAct #दलितबस्ती #मिर्चकीफसल #गाजीपुरन्यूज #UPNews #पत्रकारराहुलपटेल