नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के बड़ौआ गांव के लगभग 60 से 70 परिवार आजादी के बाद से अब तक सड़क सुविधा से वंचित हैं। गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बीच समाजसेवी भोले दानी ने ग्रामीणों के लिए सड़क निर्माण कराने का दावा किया है।