मंझनपुर: भाड़ेसर गांव के पास भूतपूर्व सैनिक से तमंचे की नोक पर लूट, पुलिस जांच में जुटी
मंझनपुर, कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी अंतर्गत कचेहरी मोड़ के पास शनिवार रात 9 बजे को बदमाशों ने एक भूतपूर्व सैनिक को तमंचे की नोक पर लूट लिया। पीड़ित दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। भाड़ेसर गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर लूटपाट की और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।