धनौरा: गजरौला में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, मायापुरी चामुंडा रोड पर पुराने विवाद का आरोप
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला मायापुरी चामुंडा रोड पर मंगलवार रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो मौके पर मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बुधवार सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।