इटावा: चौबिया के टिशुआदेव गांव में हाइटेंशन तारों से निकली चिंगारी से 40 बीघा गेहूं के खेत जलकर राख, 3 दमकल की गाड़ी पहुंची
Etawah, Etawah | Apr 18, 2026 चौबिया के टिसुआदेव गांव में हाईटेंशन बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर में भीषण आग लग गई। देखते देखते आग विकराल हो गई, दो गांव के करीब एक दर्जन के आसपास किसान आग लगने की घटना से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। मुख्यालय से तीन दमकल की गाड़ियां आग को काबू करने के लिए प्रभावित गांवों में भेजी गई है। करीब एक बजे आग पर काबू पाया गया।