पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम कॉलेज में प्राध्यापक के साथ छात्रा का आपत्तिजनक फोटो वायरल ,एनएसयूआई ने की कार्यवाही कीमांग
राजेंद्रग्राम कॉलेज में पदस्थ एक प्राध्यापक के साथ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर के शनिवार को 3:00 बजे एनएसयूआई ने महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित प्राध्यापक के विरुद्ध छात्र को गलत स्पर्श करने तथा आपत्तिजनक आचरण पर कार्यवाही की मांग की गई है।