फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली गांव से 5.4 2 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 9, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली गांव से 5.4 2 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक जेठुली गांव निवासी भोला प्रसाद के पुत्र जयमोद कुमार है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जेठुली गांव में एक युवक पॉकेट में रखकर स्मैक बेचने का काम कर रहा है।जब जांच की गई तो उसके पैकेट से 15 छोटी-छोटी डिब्बीया में 5.4 2 ग्राम स्मैक मिला है।