गाज़ीपुर: राजा-रजवाड़ों का दौर खत्म, अब सम्राट की राजनीति पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह का BJP पर तीखा हमला, ओपी राजभर पर भी तंज
गाजीपुर में पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता और जमानियां से छह बार विधायक रह चुके ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। बिहार की राजनीति से लेकर यूपी के सियासी हालात तक, उन्होंने कई मुद्दों पर तीखे बयान दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश में राजा-रजवाड़ों का दौर खत्म हो चुका है।