भरतपुर: भरतपुर के शास्त्री पार्क में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव मनाया गया
भरतपुर के शास्त्री पार्क में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव मनाया गया। जिला प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। जहां सैकड़ों लोगों ने एक साथ योग कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। प्रति वर्ष 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है । कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, भाजपाई नेता एवं आमजन ने भाग लिया।