झांसी: झांसी मोर्चरी से महिला के शव का कान गायब, भाई ने कहा- कल ठीक थी बहन की बॉडी, आज मुंह और कान से निकल रहे कीड़े
Jhansi, Jhansi | Jun 30, 2026 झांसी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखे गए महिला के शव का एक कान गायब मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शव के मुंह और कान से सैकड़ों कीड़े निकल रहे थे और इन्हीं कीड़ों ने शव का एक कान पूरी तरह से खा लिया। घटना के बाद मंगलवार की दोपहर 3 बजे परिजनों ने मोर्चरी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई