भीलवाड़ा: विधायक अशोक कोठारी ने एमजी अस्पताल का दौरा किया, विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, कैथ लैब शीघ्र शुरू करने पर जोर
भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी ने महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में विद्युत व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए जाने को लेकर एवीवीएनएल अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों तथा एमजी हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ. अरुण गौड को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।