ठाकुरगंगटी: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों ने क्या योगाभ्यास,करो योग रहो निरोग का दिया नारा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालय सरकारी विद्यालयों के कर्मियों और छात्रों को योग करते देखा गया। 21 जून 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित होने के उपरांत लोगों में योग के प्रति आकर्षण बढ़ाने हेतु सरकारी कर्मियों द्वारा बढ़- चढ़ कर प्रत्येक वर्ष 21जून को योग अभ्यास किया जा रहा है