Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

छिंदवाड़ा नगर: मोहरम को लेकर छिंदवाड़ा पुलिस की शांति समिति बैठक करबला चौक में अस्थाई चौकी की मांग सुरक्षा व्यवस्था

मोहरम को लेकर छिंदवाड़ा पुलिस की शांति समिति बैठक करबला चौक में अस्थाई चौकी की मांग सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर चर्चा छिंदवाड़ा में आज मंगलवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी आगामी मोहरम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों और सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की

MORE NEWS

जामई में आबकारी विभाग की दबिश कार्रवाई, 48 बल्क लीटर शराब बरामद
===================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत जामई द्वारा आज जामई के वार्ड क्रमांक-2 स्थित इकलहरा क्षेत्र में अंकुर ढाबा एवं अपना ढाबा पर दबिश कार्रवाई की गई।
      कार्रवाई के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 36 के अंतर्गत कुल 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस दौरान 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 8 बल्क लीटर बीयर, 9 बल्क लीटर विदेशी शराब एवं 11 बल्क लीटर देशी शराब सहित कुल 48 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई।
      इस दबिश कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश के साथ आबकारी आरक्षक श्री मिथुन तथा सुश्री अमृता साहू उपस्थित थे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Jansampark Madhya Pradesh

जामई में आबकारी विभाग की दबिश कार्रवाई, 48 बल्क लीटर शराब बरामद =================================== कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत जामई द्वारा आज जामई के वार्ड क्रमांक-2 स्थित इकलहरा क्षेत्र में अंकुर ढाबा एवं अपना ढाबा पर दबिश कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 36 के अंतर्गत कुल 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस दौरान 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 8 बल्क लीटर बीयर, 9 बल्क लीटर विदेशी शराब एवं 11 बल्क लीटर देशी शराब सहित कुल 48 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई। इस दबिश कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश के साथ आबकारी आरक्षक श्री मिथुन तथा सुश्री अमृता साहू उपस्थित थे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

निर्माणाधीन जिला जेल की पेयजल समस्या के समाधान की जिम्मेदारी जल निगम को, शीघ्र सुनिश्चित होगी जल आपूर्ति
===================================

जिले में निर्माणाधीन नवीन जिला जेल में पेयजल उपलब्धता की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिला जेल परिसर में जल स्रोत विकसित करने के लिए कई बार ट्यूबवेल खनन कराया गया, लेकिन अपेक्षित मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो सका। इसके चलते भविष्य में जेल संचालन के दौरान पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई थी।
       इस गंभीर विषय को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने जल निगम के उपमहाप्रबंधक श्री बसंत कुमार बेलवंशी को निर्देश दिए हैं कि जिला जेल परिसर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यवहारिक एवं दीर्घकालिक योजना तैयार कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री नारायन ने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए जल निगम को पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है।
       कलेक्टर श्री नारायन के निर्देशों के परिपालन में जेल अधीक्षक श्री प्रतीक जैन, जल निगम के महाप्रबंधक श्री अविनाश दिवाकर तथा उपमहाप्रबंधक श्री बसंत कुमार बेलवंशी ने तकनीकी टीम के साथ निर्माणाधीन जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न तकनीकी विकल्पों, संभावित जल स्रोतों तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की व्यवहार्यता का परीक्षण किया गया।
       अधिकारियों ने स्थल पर उपलब्ध परिस्थितियों का गहन अध्ययन करते हुए ऐसी योजना तैयार करने पर विचार किया, जिससे जिला जेल में भविष्य के लिए पर्याप्त एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जल निगम के अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि आवश्यक तकनीकी उपाय अपनाकर जिला जेल में शीघ्र पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि जल निगम की तकनीकी विशेषज्ञता और समन्वित प्रयासों से निर्माणाधीन जिला जेल की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। इससे जेल संचालन के दौरान बंदियों और कर्मचारियों को किसी प्रकार की जल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Jansampark Madhya Pradesh

निर्माणाधीन जिला जेल की पेयजल समस्या के समाधान की जिम्मेदारी जल निगम को, शीघ्र सुनिश्चित होगी जल आपूर्ति =================================== जिले में निर्माणाधीन नवीन जिला जेल में पेयजल उपलब्धता की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिला जेल परिसर में जल स्रोत विकसित करने के लिए कई बार ट्यूबवेल खनन कराया गया, लेकिन अपेक्षित मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो सका। इसके चलते भविष्य में जेल संचालन के दौरान पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई थी। इस गंभीर विषय को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने जल निगम के उपमहाप्रबंधक श्री बसंत कुमार बेलवंशी को निर्देश दिए हैं कि जिला जेल परिसर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यवहारिक एवं दीर्घकालिक योजना तैयार कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री नारायन ने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए जल निगम को पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर श्री नारायन के निर्देशों के परिपालन में जेल अधीक्षक श्री प्रतीक जैन, जल निगम के महाप्रबंधक श्री अविनाश दिवाकर तथा उपमहाप्रबंधक श्री बसंत कुमार बेलवंशी ने तकनीकी टीम के साथ निर्माणाधीन जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न तकनीकी विकल्पों, संभावित जल स्रोतों तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की व्यवहार्यता का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्थल पर उपलब्ध परिस्थितियों का गहन अध्ययन करते हुए ऐसी योजना तैयार करने पर विचार किया, जिससे जिला जेल में भविष्य के लिए पर्याप्त एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जल निगम के अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि आवश्यक तकनीकी उपाय अपनाकर जिला जेल में शीघ्र पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि जल निगम की तकनीकी विशेषज्ञता और समन्वित प्रयासों से निर्माणाधीन जिला जेल की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। इससे जेल संचालन के दौरान बंदियों और कर्मचारियों को किसी प्रकार की जल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

पहली बार चखा मक्के की रोटी का स्वाद

महानगरों से आए पर्यटकों को भा रही है समा की खीर
===================================

मक्के की रोटी, बैंगन भर्ता, समा की खीर, चावल के पापड़ जैसे पारंपरिक व्यंजन होम स्टे में आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। विशेष रूप से महानगरों से आने वाले पर्यटक इन व्यंजनों के स्वाद के दीवाने हो रहे हैं। हाल ही में पर्यटन ग्राम देवगढ़ पहुंचे पर्यटकों को जब मक्के की रोटी और जैविक खाद से उगाई गई सब्जियों से सजी थाली परोसी गई, तो उन्होंने इसके स्वाद की जमकर सराहना की।
        महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका के माहुली गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीमती रंजना बुधाजी घाटाल, 24 वर्षीय श्री आकाश भिवा खरपड़े सहित कई पर्यटकों ने पहली बार मक्के की रोटी और समा की खीर का स्वाद चखा। पर्यटकों ने पारंपरिक ग्रामीण भोजन को बेहद पसंद किया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे परियोजना ने छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्रामों की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
       कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी होम स्टे में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीण जीवन का अनुभव लेने आने वाले अधिकांश पर्यटक चूल्हे पर तैयार पारंपरिक भोजन को प्राथमिकता देते हैं। जिले के पर्यटन ग्रामों में आने वाले पर्यटकों को घर-आंगन में उगाई गई ताजी सब्जियों से तैयार भोजन परोसा जा रहा है, जिससे होम स्टे संचालकों की आय में भी वृद्धि हो रही है।
       पर्यटन ग्राम देवगढ़, धूसावानी, चिमटीपुर, चोपना, सावरवानी और काजरा में होम स्टे संचालक अपने घरों के आंगन में टमाटर, बैंगन, बरबटी, लौकी, गिलकी, मटर सहित विभिन्न सब्जियां जैविक खाद के उपयोग से उगा रहे हैं। इन सब्जियों का उपयोग पर्यटकों को परोसे जाने वाले भोजन में किया जा रहा है।

जिले में 57 होम स्टे संचालित- छिंदवाड़ा जिले में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 12 गांवों का चयन पर्यटन ग्राम के रूप में किया गया है। इन गांवों में वर्तमान में 57 होम स्टे संचालित हैं, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक हैं। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी होम स्टे में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

#MPTourism #होम_स्टे 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Madhya Pradesh Tourism 
Jansampark Madhya Pradesh

पहली बार चखा मक्के की रोटी का स्वाद महानगरों से आए पर्यटकों को भा रही है समा की खीर =================================== मक्के की रोटी, बैंगन भर्ता, समा की खीर, चावल के पापड़ जैसे पारंपरिक व्यंजन होम स्टे में आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। विशेष रूप से महानगरों से आने वाले पर्यटक इन व्यंजनों के स्वाद के दीवाने हो रहे हैं। हाल ही में पर्यटन ग्राम देवगढ़ पहुंचे पर्यटकों को जब मक्के की रोटी और जैविक खाद से उगाई गई सब्जियों से सजी थाली परोसी गई, तो उन्होंने इसके स्वाद की जमकर सराहना की। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका के माहुली गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीमती रंजना बुधाजी घाटाल, 24 वर्षीय श्री आकाश भिवा खरपड़े सहित कई पर्यटकों ने पहली बार मक्के की रोटी और समा की खीर का स्वाद चखा। पर्यटकों ने पारंपरिक ग्रामीण भोजन को बेहद पसंद किया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे परियोजना ने छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्रामों की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी होम स्टे में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीण जीवन का अनुभव लेने आने वाले अधिकांश पर्यटक चूल्हे पर तैयार पारंपरिक भोजन को प्राथमिकता देते हैं। जिले के पर्यटन ग्रामों में आने वाले पर्यटकों को घर-आंगन में उगाई गई ताजी सब्जियों से तैयार भोजन परोसा जा रहा है, जिससे होम स्टे संचालकों की आय में भी वृद्धि हो रही है। पर्यटन ग्राम देवगढ़, धूसावानी, चिमटीपुर, चोपना, सावरवानी और काजरा में होम स्टे संचालक अपने घरों के आंगन में टमाटर, बैंगन, बरबटी, लौकी, गिलकी, मटर सहित विभिन्न सब्जियां जैविक खाद के उपयोग से उगा रहे हैं। इन सब्जियों का उपयोग पर्यटकों को परोसे जाने वाले भोजन में किया जा रहा है। जिले में 57 होम स्टे संचालित- छिंदवाड़ा जिले में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 12 गांवों का चयन पर्यटन ग्राम के रूप में किया गया है। इन गांवों में वर्तमान में 57 होम स्टे संचालित हैं, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक हैं। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी होम स्टे में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। #MPTourism #होम_स्टे #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Madhya Pradesh Tourism Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

जलवायु अनुकूल खेती से किसानों की आय बढ़ाने के लिये कार्यशाला आयोजित

तामिया में जलवायु अनुकूल खेती की अपार संभावनाएं – वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. श्रीवास्तव
===================================

जनपद पंचायत तामिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र, देलाखारी के सहयोग से जनपद पंचायत सभाकक्ष, तामिया में जलवायु अनुकूल विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतापगढ़ बादला, उमरिया, कुर्सीढाना, बेलखेड़ी, मरकाढाना, खुलसान, भैंसमुंडा सहित विभिन्न गांवों के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
      कार्यशाला को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव ने कहा कि तामिया क्षेत्र में जलवायु अनुकूल खेती की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। डॉ. श्रीवास्तव ने किसानों को फसलों का मूल्य संवर्धन करने के उपाय बताते हुए खेतों की मेड़ों पर गेंदा एवं चिया की खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चिया के बीज की बाजार में अच्छी मांग और कीमत मिलती है। साथ ही जल की कमी वाले क्षेत्रों में कोदो, कुटकी, ज्वार एवं बाजरा जैसी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा मसाला प्रसंस्करण एवं बांस से अचार जैसे मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
        जमस के निदेशक श्री महेन्द्र खरे ने पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम सहयोगी समूहों, जलवायु मित्रों एवं वीसीआरपी की ग्राम जलवायु अनुकूल योजना में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से तैयार की गई योजनाएं ही स्थायी एवं सफल होती हैं।
       कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. राकेश मेश्राम, जनपद पंचायत के लेखाधिकारी असलम खान, पंचायत इंस्पेक्टर श्री भलावी, पशुपालन विभाग से डॉ. प्रियंका मर्सकोले, आजीविका विभाग से देवेंद्र बरडे तथा स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम श्री ज्ञानदास मिनोटे उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ.मेश्राम ने किसानों को किसान सारथी ऐप की उपयोगिता एवं उसके लाभों की जानकारी दी। वहीं डॉ. प्रियंका मर्सकोले ने कड़कनाथ मुर्गी पालन एवं शासन की संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। आजीविका विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से शहद खरीदी, धनिया एवं मिर्च की पैकिंग तथा बैंकों द्वारा उपलब्ध कम ब्याज ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री पंकज कनौजिया ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री अखिलेश कोटरवंशी, श्री सुभाष मिनोट, श्री देवी वानवंशी एवं श्री मनोज उइके की सक्रिय भूमिका रही।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

जलवायु अनुकूल खेती से किसानों की आय बढ़ाने के लिये कार्यशाला आयोजित तामिया में जलवायु अनुकूल खेती की अपार संभावनाएं – वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. श्रीवास्तव =================================== जनपद पंचायत तामिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र, देलाखारी के सहयोग से जनपद पंचायत सभाकक्ष, तामिया में जलवायु अनुकूल विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतापगढ़ बादला, उमरिया, कुर्सीढाना, बेलखेड़ी, मरकाढाना, खुलसान, भैंसमुंडा सहित विभिन्न गांवों के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव ने कहा कि तामिया क्षेत्र में जलवायु अनुकूल खेती की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। डॉ. श्रीवास्तव ने किसानों को फसलों का मूल्य संवर्धन करने के उपाय बताते हुए खेतों की मेड़ों पर गेंदा एवं चिया की खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चिया के बीज की बाजार में अच्छी मांग और कीमत मिलती है। साथ ही जल की कमी वाले क्षेत्रों में कोदो, कुटकी, ज्वार एवं बाजरा जैसी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा मसाला प्रसंस्करण एवं बांस से अचार जैसे मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया। जमस के निदेशक श्री महेन्द्र खरे ने पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम सहयोगी समूहों, जलवायु मित्रों एवं वीसीआरपी की ग्राम जलवायु अनुकूल योजना में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से तैयार की गई योजनाएं ही स्थायी एवं सफल होती हैं। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. राकेश मेश्राम, जनपद पंचायत के लेखाधिकारी असलम खान, पंचायत इंस्पेक्टर श्री भलावी, पशुपालन विभाग से डॉ. प्रियंका मर्सकोले, आजीविका विभाग से देवेंद्र बरडे तथा स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम श्री ज्ञानदास मिनोटे उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ.मेश्राम ने किसानों को किसान सारथी ऐप की उपयोगिता एवं उसके लाभों की जानकारी दी। वहीं डॉ. प्रियंका मर्सकोले ने कड़कनाथ मुर्गी पालन एवं शासन की संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। आजीविका विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से शहद खरीदी, धनिया एवं मिर्च की पैकिंग तथा बैंकों द्वारा उपलब्ध कम ब्याज ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री पंकज कनौजिया ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री अखिलेश कोटरवंशी, श्री सुभाष मिनोट, श्री देवी वानवंशी एवं श्री मनोज उइके की सक्रिय भूमिका रही। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

परिवहन विभाग द्वारा की गई शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच, 07 वाहन किये गये जप्त

11 वाहनों पर की गई 93,800 रूपये की चालानी कार्यवाही
================================================================

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान लगभग छोटे-बड़े 50 वाहनों की जांच की गई जिसमें मुख्यतः वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक का ड्रायविंग लायसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य बिंदुओं पर वाहनों की बारीकी से जांच की गई।
      अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान उक्त बिंदुओं संबंधी कमियां पाये जाने पर 07 वाहनों (एमपी 28 डीबी 0534, एमपी 28 बीडी 2545, एमपी 20 टी 7756, एमपी 28 जेडएच 2292, एमपी 28 टीए 0845, एमपी 28 बीडी 1428 एवं एमपी 28 टीए 1545) को जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही अन्य कार्यवाही में मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाये जाने पर 11 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 93,800 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। साथ ही स्कूल वाहन संचालकों, चालकों को समझाईश दी गई कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत ही वाहनों का संचालन करें अन्यथा कमियां पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।

परिवहन विभाग द्वारा की गई शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच, 07 वाहन किये गये जप्त 11 वाहनों पर की गई 93,800 रूपये की चालानी कार्यवाही ================================================================ परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान लगभग छोटे-बड़े 50 वाहनों की जांच की गई जिसमें मुख्यतः वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक का ड्रायविंग लायसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य बिंदुओं पर वाहनों की बारीकी से जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान उक्त बिंदुओं संबंधी कमियां पाये जाने पर 07 वाहनों (एमपी 28 डीबी 0534, एमपी 28 बीडी 2545, एमपी 20 टी 7756, एमपी 28 जेडएच 2292, एमपी 28 टीए 0845, एमपी 28 बीडी 1428 एवं एमपी 28 टीए 1545) को जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही अन्य कार्यवाही में मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाये जाने पर 11 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 93,800 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। साथ ही स्कूल वाहन संचालकों, चालकों को समझाईश दी गई कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत ही वाहनों का संचालन करें अन्यथा कमियां पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026