मुरैना नगर: मुरैना रेल खंड में बिना टिकट यात्रियों और अवैध वेंडरों पर कार्रवाई, ₹1.14 लाख का जुर्माना वसूला
झांसी मंडल रेल प्रशासन ने मुरैना रेल खंड में बिना टिकट यात्रियों और अवैध वेंडर्स के खिलाफ आज सख्त अभियान चलाया। स्वर्ण जयंती, छत्तीसगढ़ सहित तीन ट्रेनों में जांच के दौरान 60 अवैध पानी की बोतलें जब्त की गईं, जबकि पैंट्री कार में बिना वैध दस्तावेज संचालन पर ₹16,520 जुर्माना लगाया गया। वहीं 163 बिना टिकट यात्रियों से ₹1.14 लाख वसूले गए।