बालाघाट: वर्षों से दर्द सह रही देवंती के पेट से निकला सवा चार किलो का गोला, छलक पड़े आंसू
मंडला जिले के बिछिया क्षेत्र की 42 वर्षीय देवंती धुर्वे के लिए बीते कुछ साल किसी दर्दभरे संघर्ष से कम नहीं थे। पेट में लगातार बढ़ते दर्द और सूजन ने उनकी जिंदगी को मुश्किल बना दिया था। कभी दवाइयों से राहत मिलती, तो कभी दर्द फिर असहनीय हो जाता। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार बड़े शहरों में इलाज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। धीरे-धीरे देवंती की