राजगढ़: राजगढ़ सांसद रोडमल नागर में प्रताप गंज रोपनी नर्सरी का अवलोकन कर पौधों की जानकारी ली।
राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने आज शनिवार के दोपहर 3:30 के तकरीबन राजगढ़ स्थित प्रतापगंज रोपणी (नर्सरी) का अवलोकन कर विविध प्रकार के पौधों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन और समृद्ध प्रकृति भविष्य के लिए हम सभी को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और नर्सरी कर्मचारी भी मौजूद रहे।