कंधों पर जिंदगी! मोरी के रेक्चा गांव में सड़क बंद होने के कारण कंडी में पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे सड़क तक
उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के रेक्चा गांव में सड़क बंद होने की वजह से एक बीमार महिला को इलाज के लिए ग्रामीणों ने करीब 5 किलोमीटर तक डंडी-कंडी के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सपना, पत्नी आनंद सिंह, की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने वाहन की व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह से सड़क बंद होने के कारण कोई वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका।
ऐसे में ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सपना को डंडी-कंडी पर बैठाकर करीब 5 किलोमीटर दूर बेंचा पुल तक पहुंचाया। वहां से हंस फाउंडेशन की एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
#Uttarkashi #Mori #Uttarakhand #GroundReport #RoadConnectivity #Healthcare #MountainLife #BreakingNews #pahadsamachar