वैर: वैर में पैंथर शावक का आतंक, लगातार दूसरी रात कुत्ते का किया शिकार
Weir, Bharatpur | May 19, 2026 वैर। कस्बे की तहसील के पीछे पैंथर के शावक की मूवमेंट से दहशत है। लगातार दूसरी रात शावक ने एक और कुत्ते का शिकार किया। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने रात में भी सर्च ऑपरेशन चलाया। पगमार्क के आधार पर शावक की तलाश जारी है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।