मंडला: पितृ मोक्ष अमावस्या पर मां नर्मदा तट माहिष्मती घाट पर हवन व अनुष्ठान सम्पन्न
Mandla, Mandla | Sep 21, 2025 पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को मां नर्मदा के तट स्थित माहिष्मती घाट पर हवन सहित विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने पितरों को विदाई दी। सुबह से ही घाट पर धार्मिक वातावरण बना रहा। पंडित अनिल दुबे के मार्गदर्शन में विधिवत अनुष्ठान सम्पन्न हुए।