ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड, चित्रकूट के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्राथमिक विद्यालय सिंकी कला, मेजा में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 278 मरीजों की नेत्र जांच की गई। शिविर के दौरान 110 मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।