गुना नगर: कलेक्ट्रेट में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ली दिशा बैठक, सिंचाई स्वास्थ्य शिक्षा अधेसंरचना की प्रगति पर चर्चा कर दिए आदेश
गुना कलेक्ट्रेट में 28 जून दोपहर को केंद्रीय मंत्री गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक ली। जिले में केंद्र और राज्य शासन की विकास योजनाओं में सिंचाई स्वास्थ्य शिक्षा सड़क पेयजल औद्योगिक विकास अधोसंरचना से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। अधिकारियों को समय सीमा में क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।