गुलाना: सलसलाई-खारसोदा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल
सोमवार रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सलसलाई-खारसोदा रोड पर श्मशान घाट के पास हुआ। घायलों को अकोदिया में उपचार के बाद शुजालपुर रेफर किया। डायल 112 ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।