रविवार को दोपहर 12:00 बजे करीब जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर नीमच के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक अज्ञात महिला को ठेलागाड़ी में छोड़कर फरार हो जाने की घटना सामने आई है। महिला को गंभीर अवस्था में छोड़ने के बाद वह व्यक्ति मौके से भाग गया, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, वहीं पुलिस उसकी पहचान और