चायल: सुधवार गांव में विद्यालय में बच्चों के विवाद के बाद घायल छात्र की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
चरवा थाना क्षेत्र के सुधवार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद घायल हुए कक्षा पांच के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए उसे उठाने से इनकार कर दिया। बुधवार 12 बजे शव को रखकर हंगामा कर दिया गया!