मेसकौर: तेतरिया गांव नेवारी पुंज में आग से किसान को 25 हजार की क्षति, मुआवजे की मांग तेज
मेसकौर प्रखंड के तेतरिया पंचायत स्थित सतुआ गांव में बीते रात असामाजिक तत्वों ने एक किसान की नेवारी के पुंज में आग लगा दी, जिससे पूरा पुंज जलकर राख हो गया। पीड़ित राजद प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास ने बताया कि यही मवेशियों के चारे का एकमात्र सहारा था, जो अब खत्म हो गया है।