बहराइच: गिरदा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, गांव में हुए कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग की
शिवपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत गिरदा में वर्ष 2021-22 में मनरेगा योजना के तहत सड़क निर्माण और नाली निर्माण के लिए ग्राम प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी के साथ मिलकर भुगतान करवाया। मनरेगा के तहत सड़क निर्माण तो हो गया, लेकिन नाली निर्माण नहीं हुआ। इसकी शिकायत मंगलवार को गांव के लोगों ने DM से की है।