बहोरीबंद: बारिश से पहले बदहाल सड़क बनी मुसीबत: सुपेली–सिजहरी मार्ग पर दो किमी के लिए 10 किमी का चक्कर
कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत सुपेली से सिजहरी और पटी खुर्द को जोड़ने वाला करीब दो किलोमीटर का कच्चा मार्ग वर्षों से बदहाल है। बारिश से पहले ही सड़क की हालत इतनी खराब है कि लोगों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। सुपेली से सिजहरी तक का कच्चा मार्ग गड्ढों और कीचड़ से भरा पड़ा है। खेती के लिए अधिकांश किसान इसी रास्ते का उपयोग करते हैं,