प्राथमिक शाला चंदोल का हैंड पंप लंबे समय से खराब हो गया है जिसके चलते विद्यालय में मध्यान भोजन संचालित करने वाली महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बताया कि 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर मध्यान भोजन बनाने का काम कर रही है । गौरतलब है कि विद्यालय में लंबे समय से हैंड पंप खराब है और जवाबदार प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा जिसके चलते विद्यालय के बच्चे परेशान हो रहे है ।