कटंगी: शादी का न्योता बना धोखा: एपीके फाइल डाउनलोड करते ही कटंगी में 200 से अधिक मोबाइल ठप, व्हाट्सएप हैक
कटंगी शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने न केवल स्थानीय नागरिकों को बल्कि पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। विवाह समारोह के निमंत्रण पत्र के बहाने भेजी गई एक एपीके फाइल ने करीब 200 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन को हैक कर दिया। यह घटना साइबर अपराध के नए तौर-तरीकों की ओर इशारा कर रही है। वहीं डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।