दारू थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार हजारीबाग: दारू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।