कालपी: ग्राम चुर्खी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हुए व्यक्ति के मामले में पुलिस ने बाइक चालक पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 13, 2025 चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम चुर्खी निवासिनी आरती देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 5 मार्च को अपाचे बाइक चालक संतोष कुमार द्वारा मेरे पति अमरसिंह को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे मेरे पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे, पुलिस ने उक्त बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे जानकारी दी है।