मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने बुधवार की शाम लगभग 6 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बाबत पीड़ित अमित कुमार पिता स्वर्गीय सुभाष प्रसाद सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।