मोहनपुर: भारत विकास परिषद बैद्यनाथ धाम एवं देवघर शाखा की संयुक्त कार्यशाला आयोजित
रविवार के सुबह 10:30 बजे बदला चौक स्थित भारत विकास परिषद बैद्यनाथ धाम शाखा के कार्यालय प्रकोष्ठ में संयुक्त कार्यशाला का भाव आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भारत विकास परिषद बैद्यनाथ धाम शाखा एवं देवघर शाखा के पदाधिकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन की आगामी कार्य योजनाओं को गति देना एवं सेवा कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाना था