मधेपुरा: चिकनी फुलकाहा गांव के रानी पोखर चौक पर शहीद असिस्टेंट कमांडेंट प्रमोद कुमार की प्रतिमा का अनावरण
मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड के चिकनी फुलकाहा गांव स्थित रानी पोखर चौक पर शनिवार को शहीद असिस्टेंट कमांडेंट प्रमोद कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उनके 26वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिमा का अनावरण माता वृंदा देवी ने किया, जबकि खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन पिता एवं सेवानिवृत्त इंजीनियर जयनारायण यादव ने फीता काटकर किया।