मथुरा: 50 लाख के बाद अब निर्दयी पति ने लग्जरी कार को बीच चौराहे पर छोड़ दिया, न्याय दिलाने के लिए समाजसेवी अधिवक्ता बने सहारा
मथुरा में दहेज लोभियों की भूख इस कदर बढ़ गई है कि एक पिता द्वारा अपनी हैसियत से बाहर जाकर दिए गए 50 लाख रुपये भी कम पड़ गए। औरंगाबाद इलाके में एक विवाहिता को न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि दुपट्टे से उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश भी की गई।