अनूपपुर: जनसुनवाई में 78 आवेदनों की सुनवाई, सीईओ जिला पंचायत ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने 78 आवेदनों की सुनवाई कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्री कमलेश पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।